जैतून के तेल के फायदे – Benefits of Olive Oil in Hindi



जैतून (Olive) का तेल गुणों का भंडार है। स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए इसके कई फायदे हैं। चाहे वजन कम करना हो, शुगर (Sugar) कम करनी हो, डैंड्रफ हटाना हो, बालों को बढ़ाना हो या पिंपल हटाने हों, हर काम में जैतून का तेल इस्तेमाल होता है। नीचे हम जैतून (Olive) के तेल के फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

1. वजन कम करने के लिए जैतून तेल के फायदे :- Benefits of olive oil to lose weight

आजकल की जीवनशैली(lifestyle) में कोई भी खान-पान पर ध्यान नहीं देता। वक्त की कमी के कारण लोग बाहर का तला-भूना खा लेते हैं और कभी-कभी काम में इतने व्यस्त होते हैं कि खाना खाते तक नहीं हैं। परिणामस्वरूप वजन (Weight) बढ़ने लगता है। हालांकि, कुछ लोग डाइटिंग(Dieting) करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा ज्यादा दिन तक नहीं चल पाता। ऐसे में कैसा हो कि अगर आप अपने पसंद की चीज भी खाएं और वजन भी बढ़े। इसमें चौंकने की बात नहीं है, ऐसा ऑलिव ऑयल (olive oil) की मदद से हो सकता है। आप अपने पसंदीदा खाने में थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल(olive oil) मिलाएं, जिससे खाने का स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही वजन भी कम होगा। एक शोध के अनुसार एक मेडिटेरेनियन डाइट(Mediterranean Diet) में ऑलिव ऑयल(Olive Oil) का इस्तेमाल किया गया था। इस डाइट को लेने वाले लोगों में वजन कम होते हुए देखा गया। साथ ही उनके खून में एंटीऑक्सीडेंट(Antioxidant)की बढ़ोतरी भी पाई गई। इसलिए, अगर आपको बढ़ते वजन की परेशानी सता रही है, तो आप व्यायाम(work out)के साथ-साथ ऑलिव ऑयल को भी अपने डाइट में शामिल करें।

2. कब्ज में जैतून तेल के फायदे :-  Benefits of olive oil in constipation

सही खान-पान होने की वजह से आए दिन लोगों को पेट(stomach) संबंधी परेशानियां लगी रहती हैं। कब्ज(Constipation)उन्हीं समस्याओं में से एक है। कब्ज की परेशानी में अगर जैतून के तेल का सेवन किया जाए, तो इससे काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। जैतून(olive) का तेल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (gastrointestinal tract) और पेट(stomach) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जैतून के तेल का गाढ़ापन और टेक्सचर(Texture) पाचन तंत्र की क्रिया को बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज से आराम मिल सकता है। जैतून के तेल में प्रचुर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट (monounsaturated fats) होता है। इसके अलावा, यह विटामिन- के, आयरन, ओमेगा-3 6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसकी मदद से सिर्फ स्वास्थ में सुधार आता है, बल्कि पाचन तंत्र(Digestive System)भी ठीक होता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

3. मधुमेह के लिए जैतून के तेल के फायदे :- Benefits of olive oil for diabetes

अभी के खान-पान और गलत दिनचर्या(a routine)की वजह से मधुमेह (diabetes) किसी को भी हो सकता है। अगर एक बार किसी को मधुमेह हो जाए, तो फिर उसे हमेशा संभलकर रहना होता है और अपने खाना-पान का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में जैतून(olive)के तेल का सेवन मधुमेह(diabetes) के मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। एक शोध के अनुसार जैतून का तेल टाइप-2 डायबिटीज के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप मधुमेह से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट(Diet) में ऑलिव ऑयल(olive oil) को शामिल कर सकते हैं।

4. आंखों के लिए जैतून तेल के फायदे :- Benefits of olive oil for eyes

आंखें हमारे शरीर का अहम हिस्सा होती हैं। वहीं, आजकल पूरा दिन कंप्यूटर(computer), टीवी और मोबाइल(mobile)पर लगे रहने से हमारी आंखों पर काफी जोर पड़ता है। इस कारण वक्त के साथ-साथ आंखों की रोशनी(Light) कम होती चली जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप वक्त रहते इस पर ध्यान दें। आंखों(Eyes) की देखभाल के लिए आप जैतून(olive) के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आंखों के आसपास जैतून के तेल से हल्की-हल्की मालिश कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों(Eyes) के आसपास रक्त संचार(Blood circulation)सही होगा, थकान दूर होगी और आपको ताजगी का एहसास होगा। आप सोने से पहले ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा, आप जैतून (olive) के तेल का सेवन भी कर सकते हैं।

5. दिमाग के लिए जैतून के तेल के फायदे :- Benefits of olive oil for the brain

तनाव, चिंता और अन्य कई कारणों से लोगों की मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में कई लोग उम्र के साथ-साथ अल्जाइमर (Alzheimer’s) जैसी बीमारी का शिकार होने लगते हैं। इसमें व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपनी याददाश्त(memory) खोने लगता है। ऐसे में ऑलिव ऑयल या वर्जिन ऑलिव ऑयल के सेवन से अल्जाइमर(Alzheimer's)जैसी याददाश्त(memory) संबंधी परेशानी से बचा जा सकता है। जैतून के तेल में पॉलीफेनोल(Polyphenol) होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट(Antioxidant) का काम करते हैं। ये याददाश्त को बेहतर करते हैं। साथ ही अगर आप जैतून(olive) के तेल से सिर की मालिश करेंगे, तो आपको तनाव से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है और मन शांत रहेगा।


Comments

Popular posts from this blog

अदरक के फायदे – benefits Of Ginger

अंडे के फायदे – Egg Benefits in Hindi

चुकंदर के फायदे :- benefits of Beet