अदरक के फायदे – benefits Of Ginger


सर्दियों में बिना अदरक ( Ginger ) के चाय  हर घर में सुबह हो या शाम हर वक्त की चाय में  अदरक का इस्तेमाल होता है और हो भी क्यों ना सिर्फ एक अदरक का टुकड़ा शरीर को गर्म रख सर्दी-खांसी ( cold cough), गले की खराश ( Sore throat) फ्लू और सीज़न की कई बीमारियों से बचाता है। अदरक खाद्य पदार्थ ( food ingredient)होने के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधि ( Ayurvedic medicine ) भी है। अगर भोजन में स्वाद का तड़का लगाना हो, तो अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। 

स्वास्थ्य के लिए अदरक के फायदे :-  Benefits of ginger for health
श्वसन संबंधी समस्या के लिए अदरक  के फायदे :- Benefits of ginger for respiratory problems


जिन्हें सांस संबंधी समस्या होती है, उनके लिए अदरक  बहुत ही असरकारक साबित हो सकता है। इसमें एंटीहिस्टामाइन ( Antihistamine) गुण होते हैं, जो एलर्जी को ठीक करने में मदद करते हैं। सर्दी-जुकाम ( Cold and cough ) जैसी समस्या के लिए अदरक का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है अगर आपको गले में खराश (Sore throat )जैसी समस्या होती है, तो आप अदरक के रस में शहद मिलाकर खा सकते हैं।

डायबिटीज की समस्या के लिए अदरक फायदे :- Ginger benefits for diabetes problem

अदरक रक्त शर्करा  ( Blood sugar ) को भी कम करने का काम करता है, जिससे डायबिटीज से बचाव संभव होता है। वहीं, अगर किसी को डायबिटीज है, तो अदरक के सेवन से इंसुलिन ( Insulin)और अन्य दवा का असर बढ़ सकता है। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीने से आपको फायदा हो सकता है

जोड़ों के दर्द की समस्या के लिए अदरक फायदे  :- Ginger benefits for joint pain problem

 वैज्ञानिक अध्ययन भी जोड़ों के दर्द ( Joint pain) में अदरक के असर की पुष्टि करते हैं। गठिया ( Arthritis) के शुरुआती चरणों में यह खास तौर पर असरकारी होता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित बहुत से मरीजों ने नियमित तौर पर अदरक के सेवन से दर्द कम होने और बेहतर गतिशीलता का अनुभव किया।अदरक कसरत से होने वाले सूजन और मांसपेशियों  ( Muscles) के दर्द को भी कम कर सकती है।  अदरक के सप्लीमेंट्स का रोजाना इस्तेमाल, कसरत से होने वाले मांसपेशियों के दर्द में 25 फीसदी तक राहत देती है।

मासिक धर्म का चक्र में अदरक के फायदे :-  Ginger benefits in menstrual cycle

अगर कोई महिला मासिक धर्म ( Menstrual) की अनियमितता से जूझती है, तो वह अदरक  ( Ginger) का सेवन कर सकती है। अनियमित मासिक धर्म होने पर ताजा अदरक लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं और पांच मिनट के लिए गर्म करें। अब इस मिश्रण को पी लें। अगर आपको मासिक धर्म ( Menstrual cycle) समय पर नहीं आ रहे हैं, तो इससे आने में मदद मिलेगी और इससे कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है  आप अदरक को  स्वाद के लिए इस मिश्रण में चीनी भी मिला सकते हैं।

सर्दी-खांसी व झुकाम में अदरक के फायदे :- Benefits of ginger in cold and cough

सर्दी-खांसी ( cold cough) और फ्लू में नींबू तथा शहद  ( Honey)के साथ अदरक की चाय पीना बहुत लोकप्रिय नुस्खा है  जो हमें पुराने ज़माने से मिल रहा है । अदरक बहुत गरम ( hot) होता है इसलिए  अदरक में गर्मी लाने वाले गुण भी होते हैं, इसलिए यह सर्दियों में शरीर को गरम कर सकती है और सबसे अहम बात यह है कि यह सेहत के लिए हितकारी पसीने को बढ़ा सकती है। शरीर को विषमुक्त करने और सर्दी-जुकाम ( Cold and cough) के लक्षणों में लाभदायक है |  सबसे अच्छी बात यह है कि अदरक में सक्रिय पदार्थ ( active substance) होते हैं, जो आसानी से शरीर द्वारा सोख लिए जाते हैं इसलिए आपको उसका फायदा उठाने के लिए उसे ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती।

त्वचा के लिए अदरक के फायदे – Skin Benef its of Ginger

जले हुए निशान के लिए अदरक के फायदे :- Benefits of ginger for burn scars
अदरक त्वचा पर जले हुए निशान ( Burn marks) को कम करने में मदद कर सकता है। अगर आपकी त्वचा किसी कारणवश थोड़ी-सी जल जाती है, तो आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुंहासे और दाग धब्बे  को दूर करने में अदरक के फायदे :- Benefits of ginger in removing acne and stains

अदरक में एंटीसेप्टिक और क्लींजिंग ( Antiseptic and Cleansing) गुण होते हैं, जो त्वचा ( skin ) को साफ ( clean ) रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीबैक्टीरियल ( Antibacterial) गुण भी होते हैं, जो चेहरे पर मुंहासे ( Pimples on face) होने से रोकने में मदद करते हैं


Comments

Popular posts from this blog

अंडे के फायदे – Egg Benefits in Hindi

चुकंदर के फायदे :- benefits of Beet