दूध के फायदे – Benefits of Milk
दूध आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखता है और आपको ऊर्जा (Energy) से भरपूर रखने में मदद करता है। नीचे हम आपको दूध पीने के फायदे बता रहे हैं : 1. मांसपेशियों और हड्डियों के लिए दूध के फायदे :- Benefits of milk for muscles and bones दूध आपकी हड्डियों (Bones) और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह आपको हड्डियों की समस्या से राहत दिलाता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम (Calcium) होता है , जो हड्डियों (Bones) के लिए जरूरी है। इसके अलावा , दूध (Milk) में प्रोटीन भी काफी मात्रा में होता है , जो आपकी मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। 2. दांतों के लिए दूध के फायदे :- Benefits of milk for teeth दूध दांतों को भी मजबूत करने का काम करता है। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम (Calcium), फास्फोरस और आयोडीन (Iodine) पाया जाता है , जो दांतों के लिए फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद ये सभी गुण दांतों (Teeth) के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप दांत...